Hindi News / bihar / rohtas-news / बिहार में रफ्तार का कहर: दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, रोड...

बिहार में रफ्तार का कहर: दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, रोड क्रॉस करने के दौरान हाईवा ने उड़ाया

Bihar Road Accident: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे 19 वर्षीय युवक को बालू लदे हाईवा ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jun 08, 2026, 11:43:57 AM

Bihar Road Accident

- फ़ोटो Reporter

Bihar Road Accident: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। राज्य के अलग अलग जिलों में हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना रोहतास की है. जहां सड़क पार करने के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।


दरअसल, सासाराम के नोखा थाना क्षेत्र के सतर बिगहा गांव में बालू लदा हुआ एक हाईवा ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक आफताब आलम का उम्र 19 वर्ष था। वह राजपुर थाना क्षेत्र के मंगर-बलिया के रहने वाले अशरफ अली का पुत्र था। 


बताया जाता है कि वह पैदल ही सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक बालू लदा हुआ ट्रक ने आफताब आलम को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से पुलिस ने हाईवा ट्रक को जप्त कर लिया है। 


हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। मृतक आफताब के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। इस हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।