1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 23, 2026, 7:32:27 PM
HAPPY BIRTHDAY - फ़ोटो रिपोर्टर
PATNA: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद युवा नेता नितिन नवीन का आज जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी। नितिन नवीन को युवा और ऊर्जावान नेता बताते हुए पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वही भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव भी शनिवार की देर शाम नितिन नबीन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।
बीजेपी नेता नितिन नवीन के जन्मदिन पर भोजपुरी अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव उनके पटना स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर खेसारी ने साफ कहा कि वह एक कलाकार हैं और आरजेडी के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे।
नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई देने के बाद जब खेसारी लाल आवास से बाहर निकले तब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि क्या आप बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं? मीडिया के इस सवाल पर मुस्कुराते हुए खेसारी लाल यादव ने जवाब दिया कि मैं किसी पार्टी में ना जाने वाला हूं और आने वाला हूं। मैं एक कलाकार हूं मुझे बस कलाकार ही रहने दें। मैं आरजेडी के साथ था, हूं और आगे भी रहूंगा।
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि नितिन नबीन भईया का आज जन्मदिन है, इसलिए उन्हें बर्थडे की बधाई और शुभकामना देने पहुंचे हैं। बिहार का एक बेटा जो पूरे हिन्दुस्तान का नेतृत्व कर रहे हैं। नितिन नबीन पूरे हिन्दुस्तान के गौरव है। मैं किसी पार्टी का नहीं बल्कि एक कलाकार होने के नाते मुझे इस बात की खुशी है।
उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी विशेष और जाति विशेष का नहीं बल्कि एक इंसान होने के नाते हमें सबको बधाई देना चाहिए। बिहार का कोई आदमी बड़े लेवल पर जाता है और प्रदेश को बेहतर बनाने की बात करता है आज भईया का बर्थडे था उनसे मिलने आए है। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाए दी। मैं किसी पार्टी में ना जाने वाला हूं और आने वाला हूं। मैं एक कलाकार हूं मुझे कलाकार रहने दें। मैं आरजेडी के साथ हूं था और रहूंगा। मैं एक इंसान के साथ हूं जो बेहतर करता है उसका सपोर्ट करता हूं उसका प्यार और आशीर्वाद लेता हूं, मुझे कलाकार ही रहने दें। पीएम मोदी को लेकर कहा कि सब अच्छे हैं बस देश की तरक्की और बेहतर विकास के लिए काम करें, यही उम्मीद करता हूं।