Hindi News / bihar / purnea-news / भागलपुर से लापता 5 बच्चियां पटना जंक्शन पर मिलीं, पूछताछ में सामने आई...

भागलपुर से लापता 5 बच्चियां पटना जंक्शन पर मिलीं, पूछताछ में सामने आई पूरी कहानी

भागलपुर के नाथनगर से लापता हुई 5 बच्चियां पटना जंक्शन से बरामद की गईं। पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि वे घूमने निकली थीं, लेकिन गलत ट्रेन में चढ़ने के कारण पटना पहुंच गईं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 21, 2026, 6:58:49 PM

बिहार न्यूज

- फ़ोटो रिपोर्टर

Bihar Crime : भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से 5 मासूम बच्चियां अचानक लापता हो गयी थी। जिससे इलाके में दहशत सनसनी फैली हुई थी। ये सभी बच्चियां वार्ड संख्या-1 की रहने वाली है। जो बुधवार 20 मई की देर रात से रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी थी। मीडिया में खबर चलने के बाद रेलवे स्टेशनों पर सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से पांचों बच्चियों को बरामद किया गया और इसकी सूचना भागलपुर थाने को दी गयी।


 पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि वो घूमने निकली थी। सभी एक ही मोहल्ले की रहने वाली है। नाथनगर के लालूचक इलाके की सभी बच्चियां रहने वाली है। हावड़ा-जयनगर ट्रेन से सभी हाथीदह स्टेशन पहुंच गयी जहां सभी ने गंगा स्नान किया। जिसके बाद वापस घर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ लिया। लेकिन गलत ट्रेन पर चढ़ने के कारण सभी पटना जंक्शन पहुंच गयी। 


बच्चियों ने बताया कि एक साल से ये सभी 2025 से ही घूमने की योजना बना रहे थे। सभी ने मिलकर पैसे जमा किये। घर से 1500 रुपये लेकर पांचों घूमने के लिए निकले थे। बैग में कपड़ा रख लिये थे कि कही नदी में स्नान कर लेंगे। सबकी उम्र लगभग आठ से दस साल है। उधर इनके अचानक गायब होने से घरवाले परेशान थे, उन्हें यह डर सताये जा रहा था कि कही बच्चियां मानव तस्कर गिरोह के चंगुल में तो नहीं फंस गई। 


किसी अनहोनी की आशंका से परिजन काफी सहमें हुए थे। तभी अचानक पता चला कि पांचों बच्चियों को रिकवर कर लिया गया है। पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक से पांचों लड़कियां बरामद हुई है। फिलहाल पटना जीआरपी ने इसकी सूचना भागलपुर पुलिस को दी है। जिसके बाद पांचों बच्चियों को उनके घर भेजने की तैयारी की जा रही है। बेटियों के पटना जंक्शन से मिलने की खबर मिलते ही परिजनों के चेहरे खिल गये। गांव के लोग अब पांचों बच्चियों के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।