Hindi News / politics / Bihar News: ऐसा स्कूल बनाउंगा जहां बेटे-बेटियों के नामांकन के लिए अफसर- नेता...

Bihar News: ऐसा स्कूल बनाउंगा जहां बेटे-बेटियों के नामांकन के लिए अफसर- नेता पैरवी करेंगे, CM सम्राट की बड़ी घोषणा

बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस को चुनौती देने वालों को 48 घंटे में जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसा और 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोलने की योजना की जानकारी दी।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated May 21, 2026, 5:07:31 PM

Bihar News, Samrat Choudhary, Bihar Police, Police Encounter Bihar, Bihar Model School, Saraswati Vidya Niketan, Bihar Politics, Nitish Kumar, Bihar Education News, Bihar Law and Order

- फ़ोटो self

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधऱी ने कहा है कि कोई यदि पुलिस को चैलेंज करता है तो 48 घंटे में जवाब देना है. पुलिस सुशासन के लिए होती है, सख्ती के लिए होती है . मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि हमें बिहार में ऐसे मॉडल स्कूल की स्थापना करनी है, जहां अपने बेटे के नामांकन के लिए बड़े-बड़े पदाधिकारी और नेता पैरवी करें .

बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस जितना मजबूत होगी, उतना सुशासन स्थापित होगा. सुशासन जब स्थापित होगा तो सभी सेक्टर में काम होंगे और रास्ते खुलेंगे. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुत प्रयास कर सुशासन स्थापित किया है.

बिहार में हो रहे पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाले नेताओं को जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को अपनी चिंता होती है. मुझे उस पर कुछ नहीं कहना है. कुछ लोग तो यह पूछ रहे हैं आजकल पुलिस एनकाउंटर यदि होता है उसमें जाति भी पूछना चाहिए. तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मैं पुलिस वाले से कहूंगा की भाई पूछो ? जाति पूछ कर ही गोली चलाओ, ऐसे मत चलाओ, क्या कॉमन सेंस है लोगों का. अपराधी किसी भी हालत में नहीं बचे, मैं यह जरूर कहूंगा. 

उन्होंने कहा कि 534 ब्लॉक में मैं मॉडल स्कूल की परिकल्पना की है. इसके लिए सरस्वती विद्या निकेतन बनाने का निर्णय लिया है. हमने कहा है कि ऐसा स्कूल बनाएं, जिस स्कूल में पढ़ने के लिए बड़े पदाधिकारी, बड़े नेता अपने बेटे-बेटियों के नामांकन के लिए पैरवी करें. कहें कि उस स्कूल में हमारे बच्चे पढ़ें. ऐसी व्यवस्था खड़ा करनी है.