Hindi News / bihar / patna-news / टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान, 10 जून...

टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान, 10 जून को पटना में राज्यस्तरीय समारोह

Bihar News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 10 जून 2026 को पटना में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निक्षय मित्रों, स्वास्थ्यकर्मियों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 09, 2026, 7:51:18 PM

Bihar News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar News: टीबी मुक्त बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यस्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 10 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे अधिवेशन भवन सभागार, पुरानी सचिवालय, पटना में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल सैयद अता हसनैन करेंगे।


इस अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने वाले निक्षय मित्रों, कर्मियों एवं पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय से कम-से-कम आधा घंटा पूर्व पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करें।


कार्यक्रम की रूपरेखा:

• 10:00 बजे पूर्वाह्न – पंजीकरण

• 10:30 बजे पूर्वाह्न – सम्मानित अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा आसन ग्रहण

• 10:55 बजे पूर्वाह्न – माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार का आगमन एवं आसन ग्रहण

• 11:00 बजे पूर्वाह्न – माननीय राज्यपाल, बिहार का आगमन एवं आसन ग्रहण

• 11:02 बजे पूर्वाह्न – पौधा भेंट कर स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन

• 11:05 बजे पूर्वाह्न – राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान

• 11:10 बजे पूर्वाह्न – सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा स्वागत संबोधन

• 11:20 बजे पूर्वाह्न – राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की उपलब्धियों, लक्ष्यों एवं आगामी योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण तथा टीबी मुक्त भारत अभियान से संबंधित वीडियो का प्रसारण

• 11:25 बजे पूर्वाह्न – “Towards TB Elimination in Bihar: From Awareness to Action” विषय पर व्याख्यान (प्रो. डॉ. सूर्यकांत, केजीएमयू, लखनऊ)

• 11:35 बजे पूर्वाह्न – उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, पदाधिकारियों एवं निक्षय मित्रों का सम्मान समारोह

• 11:40 बजे पूर्वाह्न – माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार का संबोधन

• 11:50 बजे पूर्वाह्न – माननीय राज्यपाल, बिहार का संबोधन

• धन्यवाद ज्ञापन – कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार

• बिहार राज्य गीत


यह कार्यक्रम टीबी उन्मूलन के प्रति समाज, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की साझा प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।