ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

दिव्यांगों से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पेंशन बढ़ाने और दिव्यांग आयोग बनाने का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पर पहुंचे कई दिव्यांगों ने मासिक पेंशन बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद फिर से सरकार बनने पर दिव्यांग आयोग भी बनाया जाएगा और पेंशन में और वृद्धि की जाएगी।

bihar
दिव्यांगों ने अपनी खुशी का किया इजहार
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश  कुमार से मिलने के लिए सीएम आवास कई दिव्यांग पहुंचे। सीएम नीतीश से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को दिव्यांगों ने धन्यवाद दिया। कहा कि आपने बहुत अच्छी पहल की है। हम सभी दिव्यांगजनों का मासिक पेंशन 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 करने का काम आपने किया है। उनकी बातें सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि घबराइए नहीं, आने वाली दिनों में हमारी सरकार फिर से लौटेगी तो हम आप लोगों को मिलने वाली पेंशन को और बढ़ाएंगे। 


दिव्यांगों ने कहा कि हम सभी के लिए भी दिव्यांग आयोग बनाया जाए सर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिल्कुल दिव्यांग आयोग बनाएंगे लेकिन सरकार को सत्ता में आने दीजिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के बाद जो लोग सीएम हाउस से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से कहा है कि हम लोगों की कई मांगे हैं। उन्होंने कहा कि सारे मांगों को हम पूरा करेंगे, सरकार फिर चुनाव के बाद आने दीजिए। दिव्यांगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारी कई मांगों को लेकर आश्वस्त किया है, यह भी कहा है कि सरकार आने के बाद दिव्यांग आयोग बनाएंगे। 


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 जून को ही दिव्यांग, विधवा और बुजुर्ग का पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रु॰ की जगह 1100 रु॰ पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।


पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें