Hindi News / bihar / patna-news / Bihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर...

Bihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?

प्रमोट होकर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) बने अधिकारियों की पोस्टिंग अधर में लटक गई है। दूसरी ओर बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अधिकारियों को लगातार जिलों में डीटीओ बनाया जा रहा है।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jul 13, 2026, 4:55:37 PM

डीटीओ पोस्टिंग, परिवहन विभाग,Bihar Transport Department, Bihar DTO Transfer, District Transport Officer Bihar, Motor Vehicle Inspector Promotion, Bihar Administrative Service, DTO Posting, Bihar Trans

- फ़ोटो Google

Bihar Transport: परिवहन विभाग ने 2024-2026 में परिवहन सेवा के डेढ दर्जन अफसरों को मोटरयान निरीक्षक से पदोन्नत्ति देकर जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया है. इन सभी को पहले अपर जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया, इसके बाद जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर प्रमोशन दिया गया. वर्तमान में परिवहन सेवा के 18 ऐसे अधिकारी हैं, जो जिला परिवहन पदाधिकारी या समकक्ष स्तर के हैं. हालांकि इन सभी को जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित नहीं किया गया, आज भी यह सभी अपर जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर ही कार्यरत्त हैं. 

परिवहन सेवा के डीटीओ स्तर के अफसरों की अब कहां होगी पोस्टिंग ?

बिहार सरकार ने पिछले दो-तीन दिनों में बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया है. बिप्रसे के कई अधिकारी पूर्व से ही विभिन्न जिलों में डीटीओ के पद पर पदस्थापित हैं. अधिकांश खाली जिलों में बिप्रसे के पदाधिकारियों को डीटीओ बनाए जाने से परिवहन सेवा से प्रोन्नत होकर डीटीओ बने अधिकारियों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इन अधिकारियों की पोस्टिंग कहां होगी, परिवहन विभाग में जिलास्तर का उच्चतर पद बिप्रसे के अधिकारियों से ही भर गया. ऐसे में परिवहन सेवा के प्रोन्नत अफसर कहां जाएंगे, क्या इन्हें एडीटीओ के पद पर ही बनाये रखा जाएगा ? अगर एडीटीओ में ही बनाये रखना था तो फिर सभी का प्रमोशन ही क्यों दिया गया ? ये तमाम सवाल हैं.

परिवहन विभाग ने 30 जून तक नहीं किया स्थानांतरण-पदस्थापन

दरअसल, परिवहन विभाग जून महीने में प्रोन्नत डीटीओ का स्थानांतरण करना चाहता था. लेकिन किसी वजह से मामला उलझ गया. 30 जून तक स्थानांतरण नहीं होने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की फाइल मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंच गया. नतीजा यह हुआ कि आज तक परिवहन सेवा के प्रोन्नत डीटीओ का ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं हो पाया है. 

बिप्रसे के अफसरों की डीटीओ में पोस्टिंग  

बता दें, सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 जुलाई को 12 जिलों में बिप्रसे के अधिकारियों को डीटीओ बनाया है. 10 जुलाई को भी पूर्णिया और मधेपुरा में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को परिवहन अधिकारी बनाया गया था.

12 जुलाई को बिहार प्रशासनिक सेवा के जिन 12 अधिकारियों को डीटीओ बनाया गया है, उनमें मसौढी की डीसीएलआर कोमल किरण हैं, इन्हें जिला परिवहन अधिकारी किशनगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है. अमित राज को जिला परिवहन पदाधिकारी पश्चिम चंपारण,डेजी रानी को जिला परिवहन पदाधिकारी कटिहार, वीरेंद्र कुमार को जिला परिवहनअधिकारी, जहानाबाद,निशांत कुमार को जिला परिवहन अधिकारी, सीतामढ़ी, प्रवीण कुमार जिला परिवहन अधिकारी समस्तीपुर, प्रशांत रमानिया को जिला परिवहन अधिकारी, बक्सर, आलोक चंद्र चौधरी को जिला परिवहन अधिकारी, प्रियंका सिन्हा को जिला परिवहन अधिकारी, मुजफ्फरपुर, रंजीत कुमार को जिला परिवहन अधिकारी, नवादा, ललित राही को जिला परिवहन अधिकारी औरंगाबाद और निकिता कुमारी को जिला परिवहन पदाधिकारी अरवल बनाया गया है.