1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Jul 13, 2026, 6:50:26 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: देश की सुरक्षा एजेंसियों और बिहार पुलिस ने एक संयुक्त महा ऑपरेशन चलाकर आतंकी साजिशों के एक बड़े ताने-बाने को ध्वस्त कर दिया है। कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसापुर से केंद्रीय एजेंसियों, स्टेट इंटेलिजेंस और कटिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मो. अहद नाम के एक खतरनाक 'लाइनर' को धर-दबोचा है।
पकड़ा गया आरोपी सीधे तौर पर सीमा पार बैठे पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर भारत को दहलाने की बड़ी साजिश में जुटा था। गिरफ्तार मो. अहद कोई आम अपराधी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए सीधे पाकिस्तान के खतरनाक गैंगस्टरों और आतंकी नेटवर्क के सरगनाओं का राइट हैंड बना हुआ था।
एजेंसियों को जैसे ही इस डिजिटल देशद्रोह की भनक लगी, बिना एक पल गंवाए एक सीक्रेट जाल बुना गया। केंद्रीय जांच एजेंसियों और कटिहार पुलिस की स्पेशल टीम ने मूसापुर में छापेमारी कर अहद को दबोच लिया।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस की टीमें अहद को गुप्त स्थान पर रखकर कड़ी पूछताछ कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि देश के भीतर उसके तार और कहां-कहां जुड़े हैं।
रिपोर्ट- सोनू चौधरी, कटिहार