Hindi News / bihar / patna-news / बिहार में आने वाली है बड़ी तकनीकी क्रांति? दिग्गज कंपनी को CM का...

बिहार में आने वाली है बड़ी तकनीकी क्रांति? दिग्गज कंपनी को CM का न्योता, खुल सकते हैं हजारों रोजगार के रास्ते

Bihar News: बिहार में तकनीकी निवेश और रोजगार को लेकर बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक वैश्विक तकनीकी कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात कर राज्य में बड़े निवेश और तकनीकी केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। इस पहल से युवाओं के लिए...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 10, 2026, 5:40:20 PM

बिहार में आने वाली है बड़ी तकनीकी क्रांति? दिग्गज कंपनी को CM का न्योता, खुल सकते हैं हजारों रोजगार के रास्ते

- फ़ोटो

Bihar News: बिहार को तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी दिल्ली में एक प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर राज्य में निवेश और तकनीकी सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान बिहार सरकार की ओर से कंपनी को राज्य में अपना बड़ा तकनीकी केंद्र स्थापित करने का न्योता दिया गया.


जानकारी के अनुसार दिल्ली स्थित बिहार भवन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. बैठक में बिहार में तकनीकी विकास, डिजिटल शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा हुई.


सरकार ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य की नई औद्योगिक और तकनीकी नीतियों की जानकारी दी तथा बताया कि बिहार में निवेश के लिए लगातार बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है. सरकार का मानना है कि यदि यह बड़ा तकनीकी केंद्र बिहार में स्थापित होता है तो इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य को नई पहचान भी प्राप्त होगी।


बैठक के दौरान युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देने, सरकारी सेवाओं को और अधिक सरल बनाने तथा तकनीक के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया. 


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेने पहुंचे हैं. इसी दौरान यह महत्वपूर्ण मुलाकात हुई है, जिसे बिहार के भविष्य के लिए काफी अहम माना जा रहा है।