Hindi News / bihar / patna-news / बिहार में BPL परिवारों के घर सौर ऊर्जा से होंगे रोशन, सीएम सम्राट...

बिहार में BPL परिवारों के घर सौर ऊर्जा से होंगे रोशन, सीएम सम्राट चौधरी इस दिन करेंगे ‘सूर्य घर योजना’ की शुरुआत

Bihar News: बिहार सरकार ‘सूर्य घर योजना’ के तहत बीपीएल परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने की तैयारी कर रही है। इस योजना की शुरुआत 14 जून से होने की संभावना है, जिससे गरीब परिवारों को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकेगी।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 11, 2026, 8:45:50 AM

Bihar News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar News: बिहार में बीपीएल परिवारों के घर अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। राज्य सरकार बिजली की अनियमित आपूर्ति और बढ़ते खर्च से राहत देने के उद्देश्य से ‘सूर्य घर योजना’ के तहत गरीब परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने की तैयारी कर रही है। 


सूत्रों के अनुसार इस योजना का औपचारिक शुभारंभ 14 जून से होने की संभावना है, जिसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा शुरू किया जा सकता है। इसके लिए जिलों में एजेंसियों का चयन भी पूरा कर लिया गया है। योजना के तहत चयनित बीपीएल परिवारों के घरों पर 1.1 केवीए क्षमता के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। 


इससे प्रत्येक लाभुक परिवार को प्रतिमाह लगभग 125 यूनिट तक बिजली उपलब्ध होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सोलर पैनल लगाने के लिए लाभुकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए सेन एंड पंडित वोल्टेज प्राइवेट लिमिटेड को भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, नवादा, नालंदा, औरंगाबाद और अरवल सहित आठ जिलों में सोलर पैनल लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


पहले चरण में भागलपुर में 6868, बांका में 6465, पूर्णिया में 7914, कटिहार में 7380, नालंदा में 9800, नवादा में 5535, औरंगाबाद में 6578 तथा अरवल में 2808 बीपीएल परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस योजना से गरीब परिवारों को बिजली संकट से राहत मिलने और उनके घरों में निर्बाध रोशनी सुनिश्चित होने की उम्मीद है।