ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: ED ने इंजीनियर और पत्नी के नाम पर अर्जित 7.47 करोड़ की संपत्ति किया कुर्क, आय से अर्जित किया है 320% अधिक संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे इंजीनियर रवीश कुमार, उनकी पत्नी और एक कंपनी की कुल 7.47 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। संपत्तियों में फ्लैट, जमीन, बैंक बैलेंस, एफडी और एनएससी शामिल हैं।

वीश कुमार रेलवे इंजीनियर  बिहार ईडी रेड  मनी लॉन्ड्रिंग बिहार  रेलवे इंजीनियर संपत्ति कुर्क  ट्रूइस्टिक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड  ईडी पटना कार्रवाई  Bihar ED News  Railway Engineer Ravish Kumar ED
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), पटना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के इंजीनियर की संपत्ति को कुर्क किया है. रेलवे इंजीनियर रवीश कुमार, उनकी पत्नी मीनाक्षी राज और मेसर्स ट्रूइस्टिक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर लगभग 7.47 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को अंतरिम रूप से कुर्क किया है। कुर्क की गई संपत्तियों में जमीन के टुकड़े, फ्लैट, बैंक बैलेंस आदि शामिल हैं.

ईडी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), सीबीआई, पटना द्वारा दर्ज एफआईआर संख्या RC02320A0013, 23.11.2020 और उसके बाद चार्जशीट (संख्या 22/2022 31.12.2022) के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की. सीबीआई के आरोप पत्र में आरोप लगाया गया है कि भारतीय रेलवे में सहायक अभियंता (बाद में उप मुख्य विद्युत अभियंता) रवीश कुमार ने जनवरी 2009 से अक्टूबर 2020 की अवधि के दौरान अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है. सीबीआई ने पाया कि आय से अधिक संपत्ति 7.56 करोड़ रुपये (लगभग) है, जो उनकी ज्ञात वैध आय का लगभग 320.74% है। 

ईडी की जांच में पता चला है कि रवीश कुमार और मीनाक्षी राज के नाम पर 16 अचल संपत्तियां खरीदी गई थीं, जिनकी बिक्री का एक बड़ा हिस्सा नकद में दिया गया था। इन अचल संपत्तियों की कीमत 6.04 करोड़ रुपये (लगभग) है, जिन्हें अस्थायी कुर्की के तहत रखा गया है। बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी), टर्म डिपॉजिट (टीडी), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) आदि के रूप में 1.42 करोड़ रुपये (लगभग) मूल्य की चल संपत्तियों को भी अस्थायी कुर्की के तहत रखा गया है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें