Hindi News / politics / पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर गरम हुए तेजस्वी यादव, डबल इंजन सरकार को...

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर गरम हुए तेजस्वी यादव, डबल इंजन सरकार को जमकर सुनाया

Bihar Politics: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 23, 2026, 11:49:27 AM

Bihar Politics

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला - फ़ोटो Reporter

Bihar Politics: देश की जनता को एक बार फिर से जोर का झटका धीरे से लगा है। एक बार फिर से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी है। पिछले 10 दिनों में तेल की कीमतों में करीब पांच रुपये की वृद्धि के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से केंद्र की डबल इंजन सरकार पर जोरदार हमला बोला है।


तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आज फिर सीएनजी पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ा दिए। जनविरोधी पूँजीपरस्त एनडीए सरकार ने विगत 10 दिनों में तेल की कीमतों में लगभग 5 रुपए की वृद्धि की है यानि 50 पैसे प्रतिदिन, अभी और बढ़ना शेष है।


उन्होंने कहा कि जब क्रूड ऑयल सस्ता था तब भी ये आपकी जेब काट निजी कंपनियों को मुनाफ़ा दिला रहे थे और अब भी। जो भाव कच्चे तेल का 2014 में था अब उससे भी बहुत कम है लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम दुगुना हो गए है। आने वाले दिनों में जनता को भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी, प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां जायेंगी, प्रवासी श्रमिक वापस लौटेंगे, लघु उद्योग-धंधे कम होंगे, गरीबी-बेरोजगारी बढ़ेगी।


तेजस्वी ने कहा कि नफ़रत का कारोबार, भाषणबाजी, रील्स और एंटरटेनमेंट के लिए जिसे चुना था, वो फुल एंटरटेनमेंट मिलता रहेगा। नौकरी, गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि, गांव-किसान, शिक्षा-स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था इत्यादि पर गहन विचार विमर्श और ध्यान केंद्रित देने की बजाय इनका फोकस संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, हेडलाइन मैनेजमेंट, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, गाय-गोबर और स्थलों के नाम बदलने पर रहेगा।