Hindi News / politics / बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, लाठीचार्ज को लेकर...

बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, लाठीचार्ज को लेकर NDA सरकार पर बरसे

Bihar Politics: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने, अपराधियों को संरक्षण देने और पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 10, 2026, 5:57:31 PM

Bihar Politics

- फ़ोटो Reporter

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल खड़ा करते हुए सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों के ऊपर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की है।


तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। बिहार सरकार द्वारा अपराधियों को संरक्षण देना, निर्दोष लोगों पर लाठीचार्ज करना, इनके विधायक एक आम आदमी के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। सड़कों पर पुलिस नौजवानों पर लाठी चला रही है। टीआरई 4 के छात्रों को किस तरह से पुलिस ने पीटा है, ये हमलोगों ने वीडियो में देखा है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि महिला हो या पुरुष किसी को भी नहीं बख्शा गया। पांच हजार निर्दोष लोगों पर केस किया गया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया लेकिन जो गुंडे और क्रिमिनल हैं उनकी एनडीए की सरकार में बल्ले-बल्ले है। 


उन्होंने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल हो चुका है। असल बात यह है कि एनडीए से बिहार संभल नहीं रहा है। जो मूल सवाल है और काम की बात होनी चाहिए लेकिन कहीं कोई काम नहीं हो रहा है।