Hindi News / politics / Bihar News: संजय झा की पहल से मिथिला-अयोध्या के बीच मजबूत होगा धार्मिक-सांस्कृतिक...

Bihar News: संजय झा की पहल से मिथिला-अयोध्या के बीच मजबूत होगा धार्मिक-सांस्कृतिक रिश्ता, JDU महासचिव ने बताया “मिथिला का सच्चा लाल''

Bihar News: जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच बेहतर रेल संपर्क करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम होगा। उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा की पहल की सराहना किया है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 22, 2026, 6:55:22 PM

Bihar News, Sitamarhi Ayodhya Rail Line, Sanjay Kumar Jha, Ranjit Kumar Jha, Mithilanchal Rail Project, Janaki Mandir Rail Connectivity, Ayodhya Train News, JDU Bihar, Mithila Development, Bihar Railw

- फ़ोटो self

Bihar News: मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी और प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या के मध्य बेहतर रेल संपर्क स्थापित करने को लेकर जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने रेल मंत्री से मुलाकात की है. उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष मिथिलांचल से जुड़े महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं, नई रेल सेवाओं, वंदे भारत ट्रेन के विस्तार, रेल अवसंरचना सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ उठाया है. 

जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी और प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या के मध्य बेहतर रेल संपर्क स्थापित करने की पहल केवल एक रेल परियोजना नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, सनातन सांस्कृतिक विरासत और भारतीय सभ्यता की दो महान आध्यात्मिक धरोहरों को जोड़ने वाला ऐतिहासिक एवं युगांतकारी प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह पहल धार्मिक दृष्टि से जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत प्रभावशाली है। इससे न केवल श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी भावनाओं को सम्मान मिलेगा, बल्कि मिथिला और अयोध्या के मध्य आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को भी नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

रंजीत कुमार झा ने मिथिला क्षेत्र के समग्र विकास, रेल संपर्क के विस्तार तथा जनआकांक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने हेतु राज्यसभा सांसद सह जनता दल (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें मिथिला की माटी का सच्चा लाल बताया।

उन्होंने कहा कि संजय कुमार झा द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष मिथिलांचल से जुड़े महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं, नई रेल सेवाओं, वंदे भारत ट्रेन के विस्तार, रेल अवसंरचना सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ उठाना केवल एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि करोड़ों मिथिलावासियों की वर्षों पुरानी भावनाओं, अपेक्षाओं और सपनों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी प्रयास है।

रंजीत झा ने कहा कि इस पहल से मिथिलांचल में धार्मिक पर्यटन को अभूतपूर्व गति मिलेगी, स्थानीय व्यापार, रोजगार, होटल उद्योग, परिवहन एवं छोटे व्यवसायों के विकास के नए अवसर उत्पन्न होंगे। साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने से संपूर्ण क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

उन्होंने कहा कि वंदे भारत जैसी आधुनिक रेल सेवाओं का विस्तार, नई रेल परियोजनाएं, रेलखंडों का दोहरीकरण, नई लाइनों का निर्माण तथा रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण जैसे कदम मिथिलांचल के आधारभूत ढांचे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले सिद्ध होंगे। इससे न केवल यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं सामाजिक संपर्क के क्षेत्र में भी व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

रंजीत कुमार झा ने कहा कि संजय कुमार झा ने जिस समर्पण, दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ मिथिलांचल के विकास की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी रूप से स्थापित किया है, वह आने वाले समय में क्षेत्र के विकास इतिहास का स्वर्णिम अध्याय सिद्ध होगा। उनका यह प्रयास केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी विकास, समृद्धि और नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगा।

अंत में श्री रंजीत कुमार झा ने संजय कुमार झा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके सतत प्रयासों से मिथिलांचल विकास, आधुनिकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के एक नए स्वर्णिम युग में प्रवेश करेगा।