Hindi News / politics / मंत्रियों की फाइनल लिस्ट लेकर दिल्ली से पटना लौटे सीएम सम्राट चौधरी, 6...

मंत्रियों की फाइनल लिस्ट लेकर दिल्ली से पटना लौटे सीएम सम्राट चौधरी, 6 मई को कैबिनेट विस्तार

Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली से कैबिनेट की फाइनल लिस्ट लेकर पटना पहुंचे. 6 मई को मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण की तैयारी तेज हो गई हैं. पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 04, 2026, 1:19:02 PM

Bihar Politics

मंत्रियों की लिस्ट फाइनल - फ़ोटो Reporter

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से वापस पटना लौट आए हैं। दिल्ली में अमित शाह समेत गठबंधन के नेताओं से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पटना पहुंचे। दिल्ली में मंत्रियों के नामों पर आलाकमान की मुहर लगने के बाद अब 6 मई को कैबिनेट विस्तार संभव है। गांधी मैदान ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है।


दरअसल, बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरे से दोपहर साढ़े 12 बजे पटना लौट आए। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, वह कैबिनेट विस्तार की फाइनल लिस्ट लेकर पटना लौटे हैं।


6 मई को मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। उसी दिन शाम 5 बजे मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक भी बुलाई है, जिसमें नए मंत्रियों के साथ पहली बैठक होने की उम्मीद जताई जा रही है। मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय संतुलन, अनुभव और नए चेहरों का खास ध्यान रखा जा रहा है। संभावना है कि कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा, साथ ही महिलाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।


गांधी मैदान में मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मंच सजाने का काम शुरु हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी के पटना लौटने के बाद अब 6 मई को कैबिनेट का विस्तार और मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है हालांकि फिलहाल औपचारिक ऐलान बाकी है।