1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 02, 2026, 12:37:04 PM
सीएम सम्राट चौधरी का हमला - फ़ोटो Reporter
Bihar Politics: बिहार की सियासत में न दिनों बंगले को लेकर घमासान मचा हुआ है। सरकार ने विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी को दूसरा आवास आवंटित किया है लेकिन वह 10 सर्कूलर रोड का आवास छोड़ने को तैयार नहीं है। राबड़ी देवी ने स्पष्ट कह दिया है कि वह 10 सर्कूलर का आवास खाली नहीं करेंगी। इसको लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच संग्राम छिड़ गया है। शेखपुरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए राबड़ी देवी और आरजेडी पर तीखा हमला बोला।
शेखपुरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को चिंता होती है कि हमारा घर बचा रहे। मैं तो पिछले 10 वर्षों में कई बार मंत्री बना, उपमुख्यमंत्री बना, बिहार का गृह मंत्री भी रहा लेकिन मैं सरकारी घर में नहीं रहता था। मात्र 2400 स्क्वायर फिट के घर में अपने घर में रहता था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार की सेवा करने का मौका दिया है। नीतीश कुमार ने सिर्फ कहा कि अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे।
सीएम ने कहा कि 15 अप्रैल को मैं मुख्यमंत्री बना। नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं कि 1 मई को उन्होंने अपना सरकार घर खाली कर दूसरे घर में चले गए। जो लोकतंत्र में जनता का सेवक होता है लोग उसको देखना चाहते हैं। पहले दिन जब मैं मुख्यमंत्री आवास में गया तो कहा कि बाहर में लिखवा दीजिए की यह लोक सेवक का आवास है और यह जनता की सेवा करने का माध्यम है। यहां किसी का बपौती नहीं हो सकता है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि यह राजतंत्र थोड़े ही न है कि आपको जो घर मिला है उसी घर में रहेंगे। मैं तो 1999 में सरकार में मंत्री के तौर पर आया, आज जिस घर में मैं हूं वह मेरा ग्यारवां घर है। मात्र तीन घर में ही स्वयं रहा और बाकी में कार्यालय चलाने का काम किया लेकिन कुछ लोगों को मोह हो गया है।
सीएम सम्राट ने तीखा तंज करते हुए कहा कि बेटा को अलग घर चाहिए, माता जी को अलग घर चाहिए और जनता को छोड़ दीजिए। हमलोग जनता के काम के लिए आए हैं, इसलिए घर की चिंता छोड़ दीजिए। जिस दिन पार्टी और हमारे नेता कहेंगे कि आपका काम यहीं पर समाप्त होता है, सम्राट चौधरी 24 घंटे में अपना झोला उठाकर इपने प्राइवेट घर में चला जाएगा और सरकारी घर में नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि हम जनता क भलाई के लिए आए हैं, अपने कल्याण के लिए नहीं आए हैं। जनता की भलाई की चिंता कीजिए, यह लोकतंत्र है। नीतीश कुमार ने जिस तरह से बिहार को सुशासन दिया, यह सम्राट चौधरी की सरकार है और जनता की भलाई के लिए काम करती रहेगी।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना