Hindi News / bihar / khagaria-news / आम चोरी के शक में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, साक्ष्य छिपाने के लिए...

आम चोरी के शक में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, साक्ष्य छिपाने के लिए शव कुएं में फेंका; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: खगड़िया जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। लापता होने के बाद उसका शव एक कुएं से बरामद किया गया। परिजनों ने घटना को हत्या बताते हुए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 02, 2026, 4:09:47 PM

आम चोरी के शक में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, साक्ष्य छिपाने के लिए शव कुएं में फेंका; इलाके में सनसनी

- फ़ोटो

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। परबत्ता थाना क्षेत्र के लगार गांव में महज आम चोरी के शक में एक अधेड़ की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए बगीचे में स्थित एक कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक की पहचान 45 वर्षीय अजय यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय यादव अचानक लापता हो गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के एक आम बगीचे में स्थित कुएं से उनका शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।


परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि अजय यादव पर आम चोरी का आरोप लगाया गया था। इसी विवाद में कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद साक्ष्य मिटाने और घटना को छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया गया।


शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। अजय यादव के शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी बुरी तरह पिटाई की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है और हर पहलू की जांच की जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही गोगरी की एसडीपीओ साक्षी कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका मजबूत दिख रही है। शरीर पर मिले चोट के निशान यह संकेत दे रहे हैं कि अधेड़ के साथ मारपीट की गई थी। आम चोरी के आरोप को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।


एसडीपीओ ने बताया कि मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। अब तक आधा दर्जन संदिग्धों को थाना लाकर पूछताछ की गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है।