Hindi News / crime / बिहार में सनसनीखेज वारदात: कमरे में वेंटिलेटर से लटके मिले पति-पत्नी के शव,...

बिहार में सनसनीखेज वारदात: कमरे में वेंटिलेटर से लटके मिले पति-पत्नी के शव, चार महीने पहले हुई थी शादी

बिहार के वैशाली जिले में नवविवाहित दंपति के शव कमरे में वेंटिलेटर से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। चार महीने पहले शादी करने वाले पति-पत्नी की मौत के मामले में पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

1st Bihar Published by: Munna Khan Updated Jun 02, 2026, 2:50:17 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद से परेशान पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पकड़ी गांव की है।


बताया जा रहा है कि मृतक रवि कुमार की शादी कुतुबपुर चेचर गांव निवासी उर्मिला कुमारी के साथ फरवरी महीने में हुई थी। मृतका के घर वालो ने आरोप लगाया है कि सास ससुर ने मिलकर दोनों की हत्या कर लटका दिया है। बताया जा रहा है कि रवि भागलपुर में हाइवा चलाने का काम करता था और कल शाम को ही घर वापस आया था।


जानकारी यह भी मिल रही है कि घर मे पति पत्नी अकेले सोए हुए थे जबकि रवि के माता पिता बथान में सो रहे थे। सुबह जब दोनों के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तब घर वालों ने देखा कि कमरे के अंदर वेंटिलेटर से दोनों लटके हुए है और दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा है।


इधर, घटना के पीछे का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है लेकिन बताया जा रहा है कि मृत रवि के छोटे भाई सुमन ने अंतरजातीय प्रेम विवाह कर लिया था, जिसको लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। मौके पर एफएसएल की टीम पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। शादी के तीन माह बाद ही पति पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।