Hindi News / crime / किरायेदार निकला शराब तस्कर! जहानाबाद के शिक्षक कॉलोनी से विदेशी शराब की बड़ी...

किरायेदार निकला शराब तस्कर! जहानाबाद के शिक्षक कॉलोनी से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद

किराएदार बनकर रह रहे दो लोगों पर अवैध शराब कारोबार चलाने का आरोप है। मामले में मकान मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 02, 2026, 8:31:41 PM

बिहार न्यूज

मकान मालिक पर केस दर्ज - फ़ोटो रिपोर्टर

JEHANABAD: जहानाबाद जिले में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम को को शहर के राजा बाजार शिक्षक कॉलोनी स्थित एक घर में छापेमारी की। इस दौरान चार सौ से अधिक बोतलों में बंद 322 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई। बोतल पर चिपकाए जाने वाले कुछ रैपर भी जब्त की गई है। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग की एसआई रंजीता सिंह कर रही थीं।


इस मामले में मकान मालिक और शराब के दो धंधेबाजों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फरार शराब तस्करों को  पकड़ने के लिए उत्पाद निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। 


मिली जानकारी अनुसार उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि जहानाबाद शहर के शिक्षक कॉलोनी स्थित एक घर से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जाती है। वहां भारी मात्रा में विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। त्वरित कारबाई के तहत उक्त मोहल्ला स्थित देवकृष्ण शर्मा के एक मकान में छापेमारी की गई जिसमें विभिन्न कंपनियां की चार सौ से अधिक बोतलों में पैक 322 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। 


बताया गया है कि मकान मालिक देवकृष्ण शर्मा के घर मे गौरव कुमार एवं सौरभ कुमार बतौर किराएदार के रूप में रह रहे थे और वहीं से शराब जब्त हुई। तीनों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद पुलिस यह जांच कर रही है कि शराब के अवैध धंधे में कौन-कौन लोग शामिल रहे हैं? उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय है।


 जिस कमरे में शराब रखी हुई थी वहां कुछ रैपर भी मिले हैं जो नकली बताया जा रहा है। फिलहाल यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अवैध ढंग से शराब का निर्माण कर उसे बोतलों में बंद किया जाता था और उसपर विभिन्न ब्रांडों के नकली रैपर चिपकाकर उसकी अवैध तस्करी की जाती थी। बहरहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।