1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 07, 2026, 3:36:19 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Politics: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू निवास से सुरक्षाकर्मियों को हटाए जाने के पीछे आशंका है कि कहीं सरकारी आवास से सामानों की हेराफेरी तो नहीं की जा रही है।
रोहित सिंह ने कहा कि उन्हें शक है कि लालू निवास से सुरक्षा हटने के बाद सरकारी विभाग से जुड़े कुर्सी, टेबल और पलंग जैसे सामानों को हटाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपील की है कि अधिकारियों को भेजकर सरकारी संपत्तियों की जांच कराई जाए।
उन्होंने मांग की कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में सरकारी आवास से कोई सामान कहीं और तो नहीं भेजा गया। रोहित सिंह ने आरोप लगाया कि लालू-राबड़ी शासनकाल में चारा और अलकतरा घोटाले जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में यह भी जांच का विषय है कि कहीं सरकारी आवास में रखी सरकारी संपत्तियों की भी हेराफेरी तो नहीं हुई है।
युवा चेतना सुप्रीमो ने इस पूरे मामले की अविलंब जांच की मांग की है और कहा है कि यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।