Hindi News / politics / ‘हरा गमछा वाले अपराध में शामिल’, रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर हमला

‘हरा गमछा वाले अपराध में शामिल’, रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर हमला

Bihar Politics: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए उन्हें घेरा। उन्होंने सम्राट चौधरी को विकास पुरुष बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के विकास की बात कही।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 24, 2026, 2:23:25 PM

Bihar Politics

रोहित सिंह का हमला - फ़ोटो Reporter

Bihar Politics: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने यह स्वीकार कर लिया है कि “हरा गमछा वाले अपराध कर रहे हैं” और आरोप लगाया कि खुद तेजस्वी अपराधियों का समर्थन कर रहे हैं।


रोहित सिंह ने कहा कि बिहार की जनता विकास पुरुष और गरीबों के रहनुमा सम्राट चौधरी के साथ खड़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हरा गमछा वाले यदि अपराध में शामिल हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को पिछड़ा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना स्वीकार नहीं हो रहा है, इसलिए वे लगातार विरोध कर रहे हैं। रोहित सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार का विकास पूरी तरह सुनिश्चित है और राज्य प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।