Hindi News / politics / शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा...

शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह से पहले रोहिणी आचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। एक्स पर पोस्ट साझा कर उन्होंने इसे नीतीश कुमार के “राजनीतिक अवसान” का अनुष्ठान बताया।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 07, 2026, 10:30:13 AM

Bihar Politics

रोहिणी का बड़ा हमला - फ़ोटो Social media

Bihar Politics: बिहार में आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। सम्राट चौधरी सरकार में 31 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अलावा एनडीए के तमाम बड़े नेता शामिल हो रहे है। इन सबके बीच शपथ ग्रहण समारोह पर सिसासत तेज हो गई है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने हमला बोला है।


रोहिणी आचार्य में एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया है और उसके जरिए एनडीए और बीजेपी पर हमला बोला है। इस पोस्टर में शपथ ग्रहण का बैनर लगा हुआ है और मंत्रियों को शपथ लेते दिखाया गया है। सबसे आगे पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम सम्राट का कार्टून बनाया गया है जो खुश दिख रहे हैं। उनके ठीक बगल में पूर्व सीएम नीतीश कुमार को चिंतित मुद्रा में दिखाया गया है।


पोस्टर को शेयर करते हुए रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “आज गाँधी मैदान में होने जा रहा चाचा जी के राजनीतिक अवसान का अंतिम अनुष्ठान..आज पटना के गाँधी मैदान में हमारे चाचा नीतीश कुमार जी के राजनीतिक अवसान के उपरांत होने वाले कर्मकांड -


क्रिया - कर्म का अंतिम अनुष्ठान नए मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए किए जा रहे शपथ ग्रहण समारोह के रूप में संपन्न होने जा रहा है, बड़े जलसे की तैयारी है, इसमें दिल्ली से तमाम "वैसे लोग" भी शिरकत करने आ रहे हैं, जिन्होंने चाचा जी को जबरन राजनीतिक तौर पर निर्जीव ही बना दिया.. 


दुःख की बात है कि अपने ही राजनीतिक अवसान की पूर्णाहूति में शामिल होना बेचारे चाचा जी की मजबूरी है और इससे भी ज्यादा दुखद बात जो सुनने में आ रही है वो ये है कि "परिवारवाद पर दिए गए अपने ही अनर्गल प्रवचनों को भूल कर चाचा जी अपने लाडले को भी अपनी राजनीतिक पूर्णाहूति के इस अनुष्ठान के माध्यम से "यजमान" के रूप में शपथ दिलाने जा रहे हैं "..