1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 06, 2026, 11:50:46 AM
रोहिणी की अपील - फ़ोटो Google
Bihar Politics: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ आरजेडी ने बड़ा विरोध शुरू कर दिया है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के साथ साथ तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। इस बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी अपील की है।
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के जरिए समर्थकों से बड़ी अपील करते हुए लिखा, “तमाम लालूवादियों से मेरी अपील है कि आप सब भारी संख्या में राबड़ी देवी जी के आधिकारिक आवास पहुँच कर बदले की भावना से काम रहे मुख्यमंत्री को ये सीधा, साफ़ और कड़ा संदेश दें कि आप सब ही लालू परिवार की असली सुरक्षा व् ढाल हैं.. पूरा देश , पूरा बिहार देख रहा है कि कैसे बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री व् उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है और बिहार की जनता ही बदले की भावना से की गयी हर कार्रवाई का मुँहतोड़ जवाब देगी”..
इससे पहले रोहिणी ने लिखा, “सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है ,. सात खून के आरोपी रहे मुख्यमंत्री की सरकार के द्वारा लालू जी एवं राबड़ी देवी जी की सुरक्षा में कटौती का फैसला लालू जी - राबड़ी देवी जी एवं उनके परिवार को नुकसान , शारीरिक क्षति पहुँचाने की नीयत से ही लिया गया फैसला है .. सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है, इसके मद्देनजर ही राबड़ी देवी जी ने अपने आधिकारिक आवास से सुरक्षाकर्मियों को वापस किए जाने का निर्णय लिया है..
सम्राट सरकार को ये जान लेना चाहिए कि बिहार की करोड़ों जनता ही लालू जी - राबड़ी देवी जी एवं उनके परिवार का सुरक्षा कवच है और अगर लालू जी , राबड़ी देवी जी और परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोच भी आयी थी तो अंजाम क्या होगा, इसका अंदाजा शायद बिगड़ैल सम्राट चौधरी और उनकी सरकार को नहीं है ..!”