1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated May 07, 2026, 12:21:13 PM
- फ़ोटो self
Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. राजनीतिक गलियारे में चर्चा थी कि निशांत किसी कीमत पर मंत्री नहीं बनेंगे. इसके पीछे मजबूत तर्क दिया जा रहा था.. कहा जा रहा था कि, जब उप मुख्यमंत्री की कुर्सी ठुकरा दी, तब उनका मंत्री बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता. इन चर्चाओं के बीच 1st Bihar ने 6 मई की सुबह-सुबह खबर ब्रेक किया, ‘’नीतीश के बेटे निशांत हुए राजी...मंत्री पद की लेंगे शपथ, सम्राट कैबिनेट में मिलेगा अहम विभाग’’.
खबर ब्रेक करने के बाद राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया. कुछ देर तक मीडिया में सन्नाटा छा गई. थक हारकर अन्य जगहों पर यह खबर चलनी शुरू हो गई, कि निशांत कुमार मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इस तरह से 1st Bihar Jharkhand की खबर को आधार बनाकर अन्य मीडिया हाउस व वैसे स्वयंभू पत्रकार भी निशांत कुमार के मंत्री बनने के लिए राजी होने की खबर चलाना शुरू किया.
बता दें, 1st Bihar Jharkhand ने 6 मई की सुबह 9 बजे ही बिहारवासियों को बता दिया था कि, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मंत्री बनने जा रहे हैं. साथ ही अपने पाठकों-दर्शकों को यह भी बताया था कि डिप्टी सीएम का पद छोड़कर निशांत के मंत्री बनने के पीछे की क्या वजह है ? हमने बताया था कि निशांत कुमार, अपने पिता नीतीश कुमार द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं. डिप्टी सीएम का पद छोड़ने के पीछे नीतीश-निशांत की सोची-समझी रणनीति थी.
1st Bihar Jharkhand ने बताया था कि निशांत भले ही सम्राट कैबिनेट में मंत्री बन रहे हों, लेकिन सरकार में उनकी ही चलेगी. जेडीयू कोटे से विजय चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव के रूप में दो उप मुख्यमंत्री हैं, पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत ही पावर सेंटर होंगे.
सम्राट कैबिनेट में इन मंत्रियों ने ली शपथ
1. श्रवण कुमार - ( जेडीयू )
2. विजय कुमार सिन्हा- (भाजपा)
3. दिलीप कुमार जायसवाल- (भाजपा)
4. निशांत- ( जेडीयू )
5. लेशी सिंह- ( जेडीयू )
6. राम कृपाल यादव - (भाजपा)
7. नीतीश मिश्रा- (भाजपा)
8. दामोदर रावत- (जेडीयू )
9. संजय सिंह 'टाईगर'- (भाजपा)
10. अशोक चौधरी- (जेडीयू )
11. भगवान सिंह कुशवाहा -(जेडीयू )
12. अरूण शंकर प्रसाद- (भाजपा )
13. मदन सहनी- (जेडीयू )
14. संतोष कुमार सुमन- (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा )
15. रमा निषाद - (भाजपा )
16. रत्नेश सादा - (जेडीयू )
17. कुमार शैलेन्द्र- (भाजपा )
18. शीला कुमारी- (जेडीयू )
19. केदार प्रसाद गुप्ता- (भाजपा )
20. लखेन्द्र कुमार रौशन- (भाजपा )
21. सुनील कुमार- (जेडीयू )
22. श्रेयसी सिंह- (भाजपा )
23. जमा खान- (जेडीयू )
24. नन्दकिशोर राम- (भाजपा )
25. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल- (जेडीयू )
26. प्रमोद कुमार- (भाजपा )
27. श्वेता गुप्ता -(जेडीयू )
28. मिथिलेश तिवारी- (भाजपा )
29. रामचंद्र प्रसाद - (भाजपा )
30. संजय कुमार सिंह - लोजपा (रामविलास )
31. संजय कुमार - लोजपा (रामविलास )
32. दीपक प्रकाश- रालोमो