Hindi News / politics / सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.....

सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?

Bihar Politics: सम्राट चौधरी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद निशांत कुमार का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएंगे और नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 07, 2026, 4:59:11 PM

Bihar Politics

- फ़ोटो Reporter

Bihar Politics: बिहार में गुरुवार को सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। एनडीए गठबंधन के 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार समेत गठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल हुए। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी सम्राट कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद निशांत का पहला रिएक्शन सामने आया है।


जेडीयू प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में अपने लक्ष्य और विजन को क्लियर किया। निशांत ने कहा कि मुझे यह जो दायित्व मिला है मैं इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करूंगा। मेरी कोशिश होगी कि पिता जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जा काम किया उसे आगे भी जारी रखे। उन्होंने राज्य की जनता से जो वादे किए उन वादों को पूरा करने की कोशिश करूंगा।


निशांत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशीर्वाद दिया और कहा कि ठीक से काम करो। अभी जो सेटेलाइट टाउनशिप की जो बात चल रही है, उसमें युवाओं को मौका दिया जाएगा। हमने पहले भी पांच साल में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। बिहार में बाहर से कंपनियां आ रही हैं और जिलों में उद्योग को स्थापित किया जा रहा है। 


निशांत ने फिर दोहराया कि पिता जी ने जो काम किया है उसे और आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि जो दायित्व मिलेगा उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करूंगा और अपने काम से जनता का प्रेम और विश्वास हासिल करने की कोशिश करूंगा।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना