Hindi News / politics / ‘रोजगार मांगना अपराध नहीं, युवाओं का अधिकार है’, TRE4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर...

‘रोजगार मांगना अपराध नहीं, युवाओं का अधिकार है’, TRE4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर भड़के मुकेश सहनी

Bihar Politics: पटना में TRE-4 विज्ञापन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद मुकेश सहनी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रोजगार मांगना युवाओं का अधिकार है, अपराध नहीं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 08, 2026, 5:11:32 PM

Bihar Politics

सहनी का हमला - फ़ोटो Google

Bihar Politics: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती के चौथे चरण के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस के लाठीचार्ज की विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पुलिसिया दमन को बिहार के युवा कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। 


पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि चुनाव के समय यही भाजपा के लोग 1 करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने का वादा करती थी, लेकिन आज जब बिहार का युवा अपने हक की बात कर रहे है, तो उसे रोजगार नहीं बल्कि लाठियां दी जा रही हैं।


उन्होंने कहा कि युवा अपने भविष्य को उज्जवल बनाने को लेकर सरकार से नौकरी, रोजगार की मांग कर रहे है लेकिन यह तुगलकी सरकार उनपर लाठियां बरसा रही है। लाठीचार्ज किसी भी समस्या का हल नहीं हो सकती और यह लोकतंत्र के लिए भी शर्मनाक है। 


वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि रोजगार मांगना अपराध नहीं, युवाओं का अधिकार है। भले ही चुनाव के छह महीने में सरकार बदल गई हो लेकिन उसकी नियत नहीं बदली। उन्होंने कहा कि बिहार को युवा कभी भी पुलिस और सरकार की दमनकारी नीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 


उन्होंने कहा कि आखिर यह कैसी सरकार है जो नौकरी मांग रहे युवाओं को सड़क पर दौड़ा -दौड़ा कर पीट रही है। महिला आरक्षण की बात करने वाली भाजपा की सरकार में पुलिस ने महिला अभ्यर्थियों को पैरों से कुचला। ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।