1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated May 26, 2026, 5:58:02 PM
- फ़ोटो Google
Bihar Rail Project: बिहार के लिए खुशखबरी है. रेल मंत्रालय ने बिहार के एक प्रोजेक्ट की मंजूरी दी है. झाझा और किऊल के बीच तीसरी रेल लाइन की मंजूरी दी है. इस संबंध में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर जानकारी दी है.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रेल मंत्री के पत्र की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात है.केंद्र सरकार ने किऊल-झाझा के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी है। यह परियोजना 961.71 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधऱी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना बिहार में रेल अवसंरचना को नई मजबूती प्रदान करेगी. इससे यातायात सुगम होगा, उद्योग एवं व्यापार को गति मिलेगी तथा राज्य की आर्थिक प्रगति को नया आयाम मिलेगा। डबल इंजन सरकार में बिहार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।