Hindi News / politics / बिहार में 'खजाना खाली' पर सियासत: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के दावे...

बिहार में 'खजाना खाली' पर सियासत: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के दावे को किया खारिज, कहा- उन्हें अनुभव नहीं, सिर्फ जनता के बरगला रहे हैं

Bihar Politics: बिहार के खजाने को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के "खजाना खाली" और "कंगाली के कगार" वाले दावे को खारिज किया। मांझी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में धन की कोई कमी नहीं है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 13, 2026, 5:07:23 PM

Bihar Politics

जीतन राम मांझी का पलटवार - फ़ोटो Reporter

Bihar Politics: बिहार के सरकारी खजाने को लेकर इन दिनों सियासत तेज है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार यह दावा कर रहे हैं कि बिहार का खजाना खाली हो चुका है और राज्य कंगाल होने के कगार पर पहुंच गया है। हालांकि सत्ताधारी पक्ष का कहना है कि तेजस्वी जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य के खजाने में पैसे की कोई कमी नहीं है।


पटना पहुंचे हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि तेजस्वी यादव को अनुभव नहीं है। बिहार में डबल इंजन की सरकार है। पैसा की कोई कमी नहीं है, पैसा केंद्र से भी आ रहा है। सभी सरकारें कुछ न कुछ लोन जरूर लेती हैं और लोन लेकर काम करती है। 


जीतन राम मांझी ने कहा कि जब डबल इंजन की सरकार है और नरेंद्र मोदी यहां पर हैं तो बिहार सरकार को पैसे की कोई कमी नहीं होगी। तेजस्वी यादव सिर्फ प्रलाप कर रहे हैं। उनको अनुभव नहीं है इसलिए ऐसी बात कर रहे हैं। वह जनता को बरगलाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।


बता दें कि तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था और दावा किया था कि बिहार कंगाली के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा था कि दिवालिया नेतृत्व के कारण बिहार का खजाना खाली हो गया है और सरकार के पास सामाजिक सुरक्षा योजना का पेंशन देने तक के पैसे नहीं हैं।