ब्रेकिंग
अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन

JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज, दोपहर बाद होगी राष्ट्रीय परिषद की मीटिंग

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज 11:00 बजे से होगी. प्रदेश कार्यालय कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस

JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज, दोपहर बाद होगी राष्ट्रीय परिषद की मीटिंग
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज 11:00 बजे से होगी. प्रदेश कार्यालय कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद आज ही दोपहर बाद राष्ट्रीय परिषद की भी बैठक होगी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई प्रस्ताव स्वीकृत किए जाएंगे.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 60 सदस्य शामिल है और यह सभी बैठक में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ढाई सौ सदस्यों की मौजूदगी होगी. शनिवार की देर शाम उत्तर प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक चलती रही. इस बैठक में आज होने वाली कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा तय किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में शामिल रहे. बैठक के बाद जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि हम जनता दल यूनाइटेड को मजबूत और विस्तारित बनाने के लिए कई एजेंडों पर चर्चा करने वाले हैं.

14 माह के बाद बैठक

यह बैठक 14 माह के बाद हो रही है. इस में जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई है. पिछले साल नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने  बाद अक्टूबर 2019 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक दिल्ली में हुई थी. लेकिन इस बार बैठक पटना में चल रही हैै. 26 दिसंबर की शाम 5 बजे जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे से नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें