ब्रेकिंग
जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग

‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन फिलहाल वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. सीएम के एमएलसी पद से इस्तीफा देने पर रोहिणी आचार्य ने तीखा तंज किया है.

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस्तीफे के बावजूद वे फिलहाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उनके इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।


नीतीश कुमार के इस्तीफे पर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रोहिणी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार .. बिहार में बीजेपी का "ऑपरेशन फिनिश नीतीश" संपन्न हुआ, अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी के द्वारा उनका इस्तीफ़ा ले ही लिया गया.. चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया.. कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गयी और चला गया हाथ से बिहार.. समझी जा सकती है चाचा जी के अंतर्मन की चित्कार..”।


वहीं, जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने इस इस्तीफे को सामान्य प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई भावुक क्षण नहीं था और मुख्यमंत्री पूरी तरह सहज थे। उन्होंने नियमों का पालन करते हुए इस्तीफा दिया है, जैसा वे हमेशा करते आए हैं।


इधर, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुबह शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अपना इस्तीफा सौंपा था। अब संवैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है और सीट को खाली घोषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के इस फैसले से बिहार को एक अनुभवी नेता की कमी महसूस होगी, जिनके नेतृत्व में राज्य ने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें