Hindi News / politics / Bihar MLC Election 2026: JDU ने निशांत कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के घोषित...

Bihar MLC Election 2026: JDU ने निशांत कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के घोषित किए नाम, लिस्ट देखें..

जनता दल यूनाइटेड ने बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, भारती मेहता और शिवरानी देवी प्रजापति को द्विवार्षिक चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jun 05, 2026, 6:03:04 PM

Bihar MLC Election 2026: JDU ने निशांत कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के घोषित किए नाम, लिस्ट देखें..

- फ़ोटो Google

Bihar News: जनता दल यूनाइटेड ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस संबंध में पत्र जारी किया है.

मुख्यमंत्री के बेटे व सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्विवार्षिक चुनाव के उम्मीदवार होंगे.इसके अलावा भारती मेहता को भी कैंडिडेट बनाया गया है. पश्चिम चंपारण की रहने वाली शिवरानी देवी प्रजापति भी कैंडिडेट बनी है.

वहीं एक सीट पर हो रहे उपचुनाव जो नीतीश कुमार के इस्तीफा से खाली हुई है, उस पर शेखपुरा के ललन प्रसाद उम्मीदवार होंगे.