Hindi News / politics / मंत्री नीतीश मिश्रा ने ‘वैश्विक बिहारी डिजिटल प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, दुनिया भर में...

मंत्री नीतीश मिश्रा ने ‘वैश्विक बिहारी डिजिटल प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, दुनिया भर में फैले लाखों बिहारियों के बीच सेतु का करेगा काम

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने वैश्विक बिहारी समुदाय को राज्य के विकास, निवेश और नवाचार से जोड़ने के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। आईटी मंत्री Nitish Mishra ने कहा कि यह पोर्टल दुनिया भर के बिहारियों को अपनी विशेषज्ञता, नेटवर्क और निवेश...

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jun 09, 2026, 6:25:25 PM

ihar News, Global Bihari Portal, Bihar IT Department, Nitish Mishra, Bihar Development, Bihar Investment, Global Bihari Community, Bihar Innovation Ecosystem, Digital Platform Bihar, Samrat Choudhary

- फ़ोटो self

Bihar News: सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने एक अद्वितीय डिजिटल प्लेटफॉर्म http://doit.bihar.gov.in लॉन्च किया है. जिसका उद्देश्य वैश्विक बिहारी समुदाय को बिहार के विकास की गाथा, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, निवेश के अवसरों और विकास पहलों से जोड़ना है। विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा ने इस प्लेटफार्म को लॉन्च किया है. 

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म बिहार और दुनिया भर में फैले लाखों बिहारियों के बीच एक सेतु का काम करेगा, जिससे वे एक मजबूत और समृद्ध बिहार के निर्माण में अपने विचार, विशेषज्ञता, नेटवर्क, उद्यमिता और निवेश का योगदान दे सकेंगे।
 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में, बिहार वैश्विक जुड़ाव, नवाचार-आधारित विकास और समावेशी विकास के लिए नए रास्ते बना रहा है। 

नीतीश मिश्रा ने लोगों से सुझाव देने का अनुरोध किया है. कहा कि मैं आपके सुझावों का इंतजार कर रहा हूँ.पोर्टल के माध्यम से संपर्क करें। हम सब मिलकर बिहार की नई कहानी का निर्माण करें।