Hindi News / politics / ‘बाहुबली कुर्सी’ पर बैठती हैं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, लग्ज़री चेयर की...

‘बाहुबली कुर्सी’ पर बैठती हैं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, लग्ज़री चेयर की कीमत कर देगी हैरान

Delhi CM chair: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एक लग्ज़री रिक्लाइनर कुर्सी को लेकर सोशल मीडिया और राजनीति में बहस तेज हो गई है। इस कुर्सी की कीमत और सुविधाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि समर्थक इसे सामान्य सरकारी सुविधा बता रहे हैं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 26, 2026, 10:10:22 AM

Delhi CM chair

- फ़ोटो Google

Delhi CM chair: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन दिनों अपनी एक लग्ज़री कुर्सी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल media पर वायरल तस्वीरों में CM एक हाई-एंड रिक्लाइनर चेयर पर बैठी दिखाई दे रही हैं, जिसकी कीमत करीब 60 हजार से 1.10 लाख रुपये तक बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि इस कुर्सी में ज़ीरो ग्रेविटी रिक्लाइन, ऑटोमैटिक फुटरेस्ट, इन-बिल्ट मसाज सिस्टम, प्रीमियम लेदर और हाई-डेंसिटी कुशनिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसी को लेकर विपक्ष और सोशल मीडिया यूज़र्स सवाल उठा रहे हैं।


कुछ लोगों ने इसे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कथित “शीशमहल” विवाद से जोड़ते हुए तंज कसा है। सोशल मीडिया पर यूज़र्स लिख रहे हैं कि “शीशमहल का आम आदमी गया तो शाही परिवार आ गया।”


वहीं विपक्ष का कहना है कि जब दिल्ली पानी की कमी और अन्य बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, तब ऐसी लग्ज़री सुविधाएं जनता के बीच गलत संदेश देती हैं। वहीं, समर्थकों का तर्क है कि मुख्यमंत्री का ऑफिस और बैठने की व्यवस्था गरिमापूर्ण होना सामान्य बात है। फिलहाल इस कुर्सी को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी और सोशल मीडिया बहस तेज़ हो गई है।