1st Bihar Published by: SONU Updated Jun 04, 2026, 4:27:35 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के भीतर की अंदरूनी गुटबाजी और नाराजगी एक बार फिर सरेआम उजागर हो गई है। मामला कटिहार के ऐतिहासिक राजेन्द्र आश्रम का है, जहां कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कार्यकर्ताओं के साथ 'जनसंवाद' करने पहुंचे थे।
शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन यह शांति ज्यादा देर नहीं टिकी। जैसे ही जनसंवाद के दौरान मंच से शकील अहमद खान ने माइक अपने हाथ में लिया, कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने शकील अहमद खान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते पूरा कार्यक्रम स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और जमकर हंगामा हुआ। शीर्ष नेतृत्व के सामने ही कार्यकर्ताओं के इस तरह उग्र रूप में आने से पार्टी की आपसी कलह एक बार फिर खुलकर सबके सामने आ गई है।
हालांकि राजेश राम ने कहा कि यह कोई हंगामा नहीं है बल्कि मेरे परिवार के लोग हैं और परिवार के लोग अपनी बात किसी भी तरीके से कहते हैं। आपके लिए यह हंगामा हो सकता है, मेरे लिए फीडबैक है।