Hindi News / politics / मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला तारापुर दौरा, ‘मन की बात’...

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला तारापुर दौरा, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर के दौरे पर रहेंगे. शपथ ग्रहण के बाद यह उनका पहला गृह जिला दौरा माना जा रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 26, 2026, 7:51:19 AM

Bihar Politics

सीएम का मुंगेर दौरा - फ़ोटो Google

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला गृह जिला दौरा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।


मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:30 बजे असरगंज प्रखंड के बैजलपुर हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे काली मंदिर परिसर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भाग लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।


दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री ढोल पहाड़ी में 12.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इको-टूरिज्म योजना का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री 1:30 बजे सिंचाई प्रमंडल तारापुर परिसर में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे।


दोपहर बाद 3:40 बजे वे शक्तिपीठ तेलडीहा दुर्गा स्थान में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 4:35 बजे माहपुर स्थित यज्ञ स्थल पहुंचकर विभिन्न प्रतिमाओं का दर्शन करेंगे। सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:05 बजे पटना के लिए रवाना होंगे।


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम निखिल धनराज और एसपी सैयद इमरान मसूद लगातार कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल और क्यूआरटी टीम तैनात की गई है। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर पंडाल, मंच और अन्य सुविधाएं पूरी कर ली गई हैं।


ढोल पहाड़ी में इको-टूरिज्म परियोजना के शिलान्यास को लेकर क्षेत्र में उत्साह है। यह स्थल स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों की शरणस्थली भी रहा है, जिससे इसका ऐतिहासिक महत्व और बढ़ जाता है।