Hindi News / politics / दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री से मिले सीएम सम्राट...

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री से मिले सीएम सम्राट चौधरी, अमित शाह के साथ आज अहम बैठक

Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली में राजनाथ सिंह और रेल मंत्री से मुलाकात की है. आज अमित शाह के साथ बैठक में बिहार कैबिनेट विस्तार पर बड़ा फैसला संभव है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 03, 2026, 11:34:27 AM

Bihar Politics

दिल्ली में सीएम सम्राट चौधरी - फ़ोटो Social media

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। आज दिल्ली में उनकी गृहमंत्री अमित शाह के साथ अहम बैठक होने वाली है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। सीएम सम्राट चौधरी ने मुलाकात की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।


एक्स पर मुलाकात की तस्वीरों को साझा करते हुए सीएम सम्राट ने लिखा, “देश के यशस्वी रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके समृद्ध अनुभव एवं मार्गदर्शन से "विकसित बिहार" के विजन को लेकर विशेष चर्चा हुई”।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की और सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, नई दिल्ली में देश के माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, बेहतर कनेक्टिविटी एवं बिहार के समग्र विकास को गति देने के विषय पर सार्थक चर्चा हुई। उनके मार्गदर्शन से नई संभावनाओं को बल मिलेगा”।


बता दें कि बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रियों की लिस्ट लेकर दिल्ली गए हैं, जहां अमित शाह के साथ बैठक में मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। इसके बाद अगले एक सप्ताह के भीतर कैबिनेट का विस्तार होने की संभावना है।