1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 29, 2026, 2:42:56 PM
सीएम ने घटना पर जताया दुख - फ़ोटो Google
Bihar Politics: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों बिहार के खगड़िया निवासी युवक की हत्या कर दी गई थी। दिल्ली की घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मर्माहत हैं और उन्होंने घटना पर दुख जाताया है।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली के द्वारिका जिला स्थित जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में हुयी फायरिंग में बिहार के खगड़िया जिला के रहनेवाले मजदूर की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।
मुख्यमंत्री ने श्रम संसाधन विभाग से मृतक के आश्रित को 4 लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रूपये (कुल 8 लाख रूपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।