1st Bihar Published by: Munna Khan Updated May 23, 2026, 1:52:01 PM
चिराग का पलटवार - फ़ोटो Reporter
Bihar Politics: हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दल चुनाव हारते हैं तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जब वे केरल या तमिलनाडु जैसे राज्यों में जीतते हैं तो कोई आपत्ति नहीं जताई जाती।
इसी दौरान चिराग पासवान ने दलित समाज को सही अवसर और प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि वह इस समस्या पर खुद नजर रखे हुए हैं और इसे संसद में भी उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों को सख्त सजा दिलाना बिहार सरकार की प्राथमिकता है।
चिराग पासवान कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हाजीपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने 10 मई को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए गए युवक ऋषि के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित परिवार को स्थायी मदद की आवश्यकता है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।