Hindi News / politics / छपरा-सासाराम में RLM का धिक्कार मार्च, महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर महागठबंधन...

छपरा-सासाराम में RLM का धिक्कार मार्च, महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर महागठबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

छपरा और सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन बिल को लेकर महागठबंधन के खिलाफ धिक्कार मार्च निकाला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने भाग लिया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 22, 2026, 6:34:32 PM

बिहार न्यूज

RLM का धिक्कार मार्च - फ़ोटो रिपोर्टर

CHAPRA/SASARAM: छपरा और सासाराम में परिसीमन बिल सहित महिला आरक्षण विधेयक को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने महागठबंधन दलों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर बुधवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा, सारण के बैनर तले धिक्कार मार्च निकाला गया।


यह मार्च सुबह 11 बजे छपरा नगर निगम परिसर से जिला संयोजक डॉ. अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में शुरू हुआ, जो समाहरणालय, थाना चौक, अनुमंडल कार्यालय होते हुए नगरपालिका चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “महागठबंधन शर्म करो”, “महिलाओं से धोखा बंद करो” और “महिलाओं के सम्मान में हम सब हैं मैदान में” जैसे नारे लगाए।


सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक कुशवाहा ने कहा कि परिसीमन सुधार से जनसंख्या के अनुपात में लोकसभा और विधानसभा सीटें बढ़ेंगी, जिससे बिहार को अधिक विकास राशि मिल सकेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर महागठबंधन ने महिलाओं के साथ अन्याय किया है। मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखी गई।


वही छपरा में परिसीमन बिल सहित महिला आरक्षण विधेयक को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने महागठबंधन दलों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर बुधवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा, सारण के बैनर तले धिक्कार मार्च निकाला गया।


यह मार्च सुबह 11 बजे छपरा नगर निगम परिसर से जिला संयोजक डॉ. अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में शुरू हुआ, जो समाहरणालय, थाना चौक, अनुमंडल कार्यालय होते हुए नगरपालिका चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “महागठबंधन शर्म करो”, “महिलाओं से धोखा बंद करो” और “महिलाओं के सम्मान में हम सब हैं मैदान में” जैसे नारे लगाए।


सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक कुशवाहा ने कहा कि परिसीमन सुधार से जनसंख्या के अनुपात में लोकसभा और विधानसभा सीटें बढ़ेंगी, जिससे बिहार को अधिक विकास राशि मिल सकेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर महागठबंधन ने महिलाओं के साथ अन्याय किया है। मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखी गई।

छपरा से पवन कुमार सिंह और सासाराम से रंजन की रिपोर्ट