Hindi News / politics / बिहार विधान परिषद की इन 9 सीटों पर चुनाव को लेकर तारीख का...

बिहार विधान परिषद की इन 9 सीटों पर चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल....

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। 1 जून से नामांकन शुरू होगा और जरूरत पड़ने पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा। इन सीटों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 26, 2026, 11:22:53 AM

Bihar MLC election 2026

- फ़ोटो Google

Bihar MLC election 2026:  बिहार विधान परिषद के 9 सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है . भारत निर्वाचन आयोग ने खाली हो रहे इन सीटों पर चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है. ये सभी सीटें विधायक कोटे से भरी जानी है. 


चुनाव आयोग ने चुनाव को लेकर जो शेड्यूल जारी किया है, इसमें 1-8 जून तक नामांकन की प्रक्रिया होगी. नामांकन वापसी की तारीख 11 जून है.अगर जरूरत पड़ी तो वोटिंग 18 जून को कराए जाएंगे. उसी दिन शाम में मतगणना और रिजल्ट जारी किया जायेगा. 


बिहार विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उसमें कुमुद वर्मा, प्रोफेसर गुलाम गौस, मोहम्मद फारूख, भीषम साहनी शामिल हैं. इसके अलावे भगवान सिंह कुशवाहा जो 16 नवंबर 2025 को इस्तीफा दे चुके हैं, इस सीट पर भी चुनाव होने हैं. 

भाजपा के संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख, कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी जो 16 नवंबर 2025 को इस्तीफा दिए हैं. साथ ही राजद के सदस्य सुनील कुमार सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा. इस सीट पर भी मतदान होने हैं.