Hindi News / politics / ihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द,...

ihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...

बिहार सरकार ने हाल ही में जारी 45 अधिकारियों के तबादला आदेश में संशोधन किया है।नई अधिसूचना के अनुसार रवि राकेश, रोजी कुमारी और प्रशांत अभिषेक समेत कई अधिकारियों का स्थानांतरण रद्द कर दिया गया है।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jul 14, 2026, 6:59:35 PM

Bihar Transfer Posting, Bihar IAS Transfer, General Administration Department Bihar, Ravi Rakesh Transfer, Rozy Kumari DDC Araria, Prashant Abhishek Transfer, Abhishek Anand DTO Madhepura, Bihar Offic

- फ़ोटो Google

Bihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने हाल ही में 45 अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया था .अब कई अधिकारियों के स्थानांतरण को रद्द कर दिया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है.

पूर्णिया के अपर समाहर्ता रवि राकेश जिन्हें अररिया का उप विकास आयुक्त बनाया गया था,इनके पदस्थापन आदेश को रद्द कर दिया गया है. वहीं अररिया की उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी को भागलपुर का विकास आयुक्त बनाया गया था, इनका स्थानांतरण भी निरस्त किया गया है. रोजी कुमारी उप विकास आयुक्त अररिया के पद पर बनी रहेंगी. 

गोपालगंज सदर के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक को बगहा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया था.इनके स्थानांतरण को भी स्थगित किया गया है. अब चांदनी कुमारी पूर्व की तरह ही बगहा की अनुमंडल पदाधिकारी बनी रहेगी। प्रशांत अभिषेक पूर्ववर्त अपने पद पर बने रहेंगे. 

वहीं अभिषेक आनंद जिन्हें मधेपुरा का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया था, अब यह श्रावणी मेला 2026 की समाप्ति के बाद इस पद पर ज्वाइन करेंगे. पूर्णिया के अपर समाहर्ता रवि राकेश को अब भागलपुर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है.