Hindi News / bihar / purnea-news / बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी...

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। सूची में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 14, 2026, 6:50:26 PM

बिहार न्यूज

- फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA बांकीपुर उपचुनाव: बिहार की राजधानी पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इस उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई 2026 को होगा और चुनावी नतीजे 3 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे। BJP ने बांकीपुर विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कुल 40 लोगों को स्टार प्रचारक बनाया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।  


बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नितिन नबीन के विधायक पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा सांसद बनने के कारण खाली हुई थी। 1995 से इस सीट पर लगातार भाजपा का कब्जा रहा है, इसलिए इसे भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां से जनसुराज ने प्रशांत किशोर को चुनाव के मैदान में उतारा है, तो वही बीजेपी ने कार्यकर्ता नीरज सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। देखिये इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?