1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Apr 22, 2026, 7:29:31 PM
- फ़ोटो Google
Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी है. गृह विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सरकार ने सहमति दी है.
राज्य सरकार ने विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, शहरी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग संस्थान आदि से आने-जाने के क्रम में लड़की / महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों (पुलिस दीदी) के लिए 1500 स्कूटी खरीदने का निर्णय लिया है. प्रति स्कूटी 1,25,000 रू की दर से खऱीद की जायेगी. इस पर 18,75,00,000 (अठारह करोड़ पचहत्तर लाख रू0)खर्च होंगे. साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए 3200 मोटरसाईकिल का क्रय किया जायेगा. 1,50,000 लाख रू की दर से खऱीद की जाने वाली बाईक पर कुल 48,00,00,000 (अड़तालीस करोड़ रू०) खर्च होंगे. स्कूटी और बाइक खरीद के लिए कुल राशि ₹ 66,75,00,000 (छियासठ करोड़ पचहत्तर लाख रू0) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.
वहीं बिहार कैबिनेट ने आज की बैठक में एक और बड़ा निर्णय लिया है. पटना जिला के राजीव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ERSS एवं राज्य पुलिस डाटा सेंटर के स्थायी भवन (B+2, G+7 Structure), फर्नीचर एवं आधारभूत संरचना सहित के निर्माण कार्य के लिए 17280.00 लाख (एक सौ बहत्तर करोड़ अस्सी लाख रू0) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है. राशि का व्यय चालू एवं अनुवर्ती वित्तीय वर्षों में करने का निर्णय लिया गया है.