Hindi News / politics / Bihar News: सत्ताधारी नेता के दबाव में बढ़ी 'टेंडर' की तारीख ! DEO...

Bihar News: सत्ताधारी नेता के दबाव में बढ़ी 'टेंडर' की तारीख ! DEO के पत्र ने खड़े किए बड़े सवाल...क्या नेताओं के इशारे पर चल रहा शिक्षा विभाग ?

सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी एक पत्र ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्र में साफ लिखा गया है कि HAM नेता उज्जवल कुमार श्रीवास्तव के अनुरोध पर साफ-सफाई से जुड़ी निविदा की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jun 03, 2026, 6:50:31 PM

Bihar News,विवेकानंद, Saran News, Tender Extension Controversy, HAM Leader, Ujjwal Kumar Srivastava, DEO Saran, Bihar Education Department, Tender News Bihar, Bihar Politics, Government Tender Bihar

- फ़ोटो self

Bihar News: बिहार में सत्तापक्ष के नेता अब टेंडर की तारीख भी बढ़वाने लगे हैं. अदना सा नेता के कहने पर अफसर टेंडर की तारीख बढ़ाने का पत्र जारी करने लगे हैं. शिक्षा विभाग के अधिकारी (DEO) ने ऐसा पत्र भी जारी किया है. वो पत्र सामने आया तो सवाल उठने लगे हैं. क्या अब जिला स्तरीय नेता ही सरकार का दफ्तर चलायेंगे ? जो काम पहले लुक-छिप कर होता था, अफसर अब खुलेआम करने लगे हैं? 

सारण डीईओ ने नेता के कहने पर टेंडर की बढ़ाई तारीख

जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण ने 1 जून 2026 को एक आम सूचना जारी किया है. साथ ही जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सारण को पत्र भेज कर सूचना प्रकाशित करने का आग्रह किया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण ने 1 जून 2026 को पत्र सं-1026 जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि अति अल्पकालीन निविदा संख्या 1/2026 के माध्यम से साफ सफाई क्रियान्वयन के लिए इच्छुक स्वयंसेवी संस्थान, फर्म, एजेंसी से प्रस्ताव आमंत्रित किया गया था. प्रस्ताव को 1 जून 2026 के अपराह्न 2:00 बजे खोलने का समय निर्धारित किया गया था.

सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने पत्र में आगे लिखते हैं कि, बकरीद एवं रविवारीय अवकाश के आलोक में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) सारण के नेता उज्जवल कुमार श्रीवास्तव ने आमंत्रण तिथि की अवधि विस्तार का अनुरोध किया. इस आलोक में निविदा संख्या 1/2026 में निहित शर्तों के अधीन प्रस्ताव आमंत्रण की तिथि को 4 जून 2026 को 5:00 बजे तक विस्तारित की जाती है.

डीईओ सारण कहते हैं, इस दिन सभी प्रस्तावको की उपस्थिति में ही टेंडर खोला जाएगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण ने 1 जून 2026 को पत्रांक-1027 से भेजे पत्र में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी से आग्रह किया कि इस आलोक में अवधि विस्तार की सूचना जिले की NIC पोर्टल पर प्रकाशित करने की कृपा करें.