1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jun 03, 2026, 6:10:25 PM
- फ़ोटो self
Bihar Bhumi: पूर्वी चंपारण पुलिस ने दाखिल-खारिज से जुड़े एक फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि फर्जी आदेशों के आधार पर भूमि संबंधी मामलों का निष्पादन कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में डीसीएलआर सदर के नाम से फर्जी आदेश तैयार कर उसे दाखिल-खारिज पोर्टल पर अपलोड करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्व कर्मचारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गठित टीम ने मोतिहारी के साई कम्युनिकेशन के संचालक दिनेश्वर प्रसाद वर्मा एवं अनिकेत कुमार को गिरफ्तार किया। मामले में लैपटॉप, प्रिंटर, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन तथा सील-मोहर समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।
मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि भूमि मामलों में पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे अपने वरीय अधिकारियों के आदेशों का ऑनलाइन सत्यापन एवं मिलान करने के बाद ही उस पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और भूमि प्रशासन को पूरी तरह पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाएगा।