Hindi News / politics / Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने 21 मई को क्यों बुलाई हाईलेवल मीटिंग...

Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने 21 मई को क्यों बुलाई हाईलेवल मीटिंग ? कई जिलों के DM-SP और कमिश्नर भी बैठक में होंगे शामिल...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 21 मई को श्रावणी मेला-2026 की तैयारी को लेकर हाईलेवल समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में डीजीपी, कई विभागों के प्रधान सचिव-सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम और एसपी वीसी के माध्यम से शामिल होंगे।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated May 18, 2026, 3:40:10 PM

Bihar News, Shravani Mela 2026, Samrat Choudhary, Bihar CM Meeting, Sultanganj Deoghar Kanwar Yatra, Bihar Administration, DM SP Meeting, Bhagalpur News, Bihar Government, श्रावणी मेला तैयारी, कांवरिय

- फ़ोटो Google

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. यह बैठक 21 मई को होगी. बैठक में डीजीपी समेत दर्जन भर विभाग के प्रधान सचिव, सचिव मौजूद रहेंगे. संबंधित प्रमंडल के कमिश्नर, डीएम-एसपी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बैठक में भागलपुर, मुंगेर, तिरहुत,पूर्णिया, दरभंगा और मगध प्रमंडल के कमिश्नर वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे. जबकि भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, बेगूसराय, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सारण, पूर्णिया, मधुबनी एवं जहानाबाद के जिलाधिकारी और एसपी बीसी के माध्यम से बैठक से जुड़ेंगे .

मुख्यमंत्री श्रावणी मेला- 2026 की तैयारी की समीक्षा करेंगे. बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर, बांका एवं मुंगेर कांवरिया पथ पर चल रही तैयारी, विभिन्न जिलों में श्रावणी मेला के आयोजन की व्यवस्था एवं आवश्यकताओं की समीक्षा करेंगे .

इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में शामिल होने को कहा है. बैठक का एजेंडा क्या होगा इसकी जानकारी दी गई है.