Hindi News / politics / बिहार एमएलसी चुनाव: BJP कैंडिडेट अरविंद शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, सीएम सम्राट...

बिहार एमएलसी चुनाव: BJP कैंडिडेट अरविंद शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, सीएम सम्राट चौधरी समेत NDA के नेता रहे मौजूद

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने नामांकन दाखिल किया, इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 30, 2026, 1:22:35 PM

Bihar MLC Election

बिहार एमएलसी चुनाव - फ़ोटो Google

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की खाली हुए एक सीट पर आगामी 12 मई को वोटिंग होगी। बीजेपी ने इस खाली हुई सीट के लिए अरविंद शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी उम्मीदवार ने आज विभानसभा पहुंचकर अपना नॉमिनेशन दाखिल किया है। इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी के अलावा डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के साथ साथ गठबंधन के सभी दलों के नेता मौजूद रहे।


दरअसल, इस सीट से एमएलसी रहे मंगल पांडेय के विधायक निर्वाचित होने के बाद विधान परिषद की एक सीट खाली हुई है। इस सीट के लिए बीजेपी ने बुदवार को अपने उम्मीदवार का एलान किया था। बीजेपी ने सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। सूर्य कुमार शर्मा फिलहाल बिहार बीजेपी मुख्यालय प्रभारी हैं और करीब 40 वर्षों से संगठन से जुड़े रहे हैं। 


अरविंद शर्मा को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का करीबी माना जाता है। उन्हें कार्यालय प्रभारी बनाए जाने में भी सम्राट चौधरी की अहम भूमिका रही है। पार्टी में उनकी पहचान एक कुशल, लक्ष्य-केन्द्रित और धैर्यवान नेता के रूप में होती है। संगठन में उनकी पकड़ मजबूत है और वे बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के भी विश्वस्त माने जाते हैं।


बताया जाता है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके संबंध काफी अच्छे हैं। इसके अलावा उन्होंने नितिन नवीन के पिता नवीन सिन्हा के साथ भी लंबे समय तक काम किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ भी उनका करीबी जुड़ाव रहा है।


विधान परिषद की इस सीट के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है, जबकि 2 मई तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 4 मई है। मतदान 12 मई को होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। इस सीट का कार्यकाल 6 मई 2030 तक रहेगा। अरविंद शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।