1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 29, 2026, 10:56:12 AM
सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान - फ़ोटो Google
Bihar Politics: मंगलवार की शाम भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताते हुए बड़ा एलान किया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत अधिकारी के आश्रितों को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने का भी एलान किया है।
सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “अत्यंत ही दुःखद घटना में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री कृष्ण भूषण कुमार जी का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दिवंगत अधिकारी के दाह-संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें। ओम शांति!”