Hindi News / politics / Bihar News: ब्लॉक-अंचल और थाना को सीधे मेरा CMO देखेगा.. सम्राट चौधरी का...

Bihar News: ब्लॉक-अंचल और थाना को सीधे मेरा CMO देखेगा.. सम्राट चौधरी का विधानसभा में बड़ा ऐलान

Bihar assembly: बिहार विधानसभा में विश्वास मत के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब ब्लॉक, अंचल और थाना सीधे सीएमओ की निगरानी में होंगे, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 24, 2026, 12:30:13 PM

Bihar assembly

- फ़ोटो bihar vidhansabha tv

Bihar assembly: बिहार विधानसभा में सम्राट सरकार के विश्वास मत पर चर्चा जारी है। तमाम सदस्यों द्वारा अपनी बातों को विधानसभा में रखा गया है। सदन में चर्चा के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अब ब्लॉक-अंचल और थाना को सीधे CMO देखेगा।


विश्वास मत के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ जो अत्याचार करेगा, उसे हमारी पुलिस पाताल से भी खोज निकलेगी। तीन चीजों को ब्लॉक, अंचल और थाना मेरा CMO पूर्ण रूप से देखेगा। जनता को सारी सुविधा मिले इसे सुनिश्चित किया जाएगा।


सीएम सम्राट चौधर ने कहा कि मैं तो गारंटी देता हूं कि बिहार की पुलिस काम करेगी और महिलाओं की तरफ कोई भी गलत नजर उठाता है उसे किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। बिहार में 2011 से लगातार लोक सेवा का अधिकार कानून लागू किया गया। बिहार भूमि पोर्टल, ई मोटेशन, ईमापी की व्यवस्था कराई गई।


मैं भरोसा दिलाता हूं कि तीन चीजों को, ब्लॉक, अंचल और थाना को मेरा सीएमओ पूर्ण रूप से देखेगा और बिहार की जनता को सभी तरह की सुविधाएं मिल सकें इसको सुनिश्चित करने का काम किया जाएगा। इसलिए बिहार की चिंता लगातार नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग करते रहे हैं।