Hindi News / politics / बिहार विधानसभा पहुंचे स्पीकर प्रेम कुमार, थोड़ी देर में सम्राट चौधरी सरकार का...

बिहार विधानसभा पहुंचे स्पीकर प्रेम कुमार, थोड़ी देर में सम्राट चौधरी सरकार का फ्लोर टेस्ट; मुख्यमंत्री भी पहुंचे

Bihar floor test: बिहार विधानसभा में आज सम्राट चौधरी सरकार का विश्वास मत पेश किया जाएगा। स्पीकर प्रेम कुमार की मौजूदगी में सदन की कार्यवाही शुरू होगी, जहां चर्चा के बाद मतदान कराया जाएगा।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 24, 2026, 10:32:38 AM

Bihar floor test

- फ़ोटो Reporter

Bihar floor test: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी थोड़ी ही देर बाद विधानसभा में अपनी सरकार के पक्ष में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे। सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए स्पीकर प्रेम कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं तमाम विधायकों का भी विधानसभा पहुंचना जारी है। सत्ताधारी दल ने दावा किया है कि बड़े ही आराम में सम्राट चौधरी सदन में विश्वासमत हासिल करेंगे।


विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार संबोधन देंगे, जिसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक पंक्ति का विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। इसके बाद प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी, जिसमें सबसे पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपनी बात रखेंगे। फिर अन्य दलों के नेता क्रमवार अपनी राय देंगे।


243 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट रिक्त है, इसलिए मत विभाजन 242 सदस्यों के आधार पर होगा। विश्वास मत के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है और प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान कराया जाएगा। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ। उन्होंने दो उपमुख्यमंत्रियों—विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव—के साथ शपथ ली। अब इस नई सरकार को सदन में बहुमत साबित करना है।


सरकार के लिए बहुमत साबित करना मुश्किल नहीं होगा। एनडीए के कुल 202 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 89, जदयू के 85, लोजपा (आरवी) के 19, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 विधायक शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन के पास कुल 35 विधायक हैं—राजद के 25, कांग्रेस के 6, सीपीआई-एमएल के 2, सीपीआई-एम के 1 और एक अन्य विधायक शामिल हैं।